॥ माता भूमि: पुत्रोऽहं पृथिव्या: ॥
Holistic Health Services
Have You Ever Serviced Your Body?
Vehicle Service
Body Service
Root Cause of Diseases — Imbalance of Vata, Pitta & Kapha
Vata Dosha
वायु और आकाश तत्व। गति, श्वसन, तंत्रिका तंत्र को नियंत्रित करता है। असंतुलन से — जोड़ों में दर्द, गैस, कब्ज, अनिद्रा, चिंता।
Pitta Dosha
अग्नि और जल तत्व। पाचन, चयापचय, शरीर का ताप नियंत्रित करता है। असंतुलन से — एसिडिटी, त्वचा रोग, लीवर की समस्या, क्रोध।
Kapha Dosha
पृथ्वी और जल तत्व। शरीर की संरचना, स्थिरता और बल प्रदान करता है। असंतुलन से — मोटापा, सर्दी-खांसी, आलस, मधुमेह, कोलेस्ट्रॉल।
अगर ये तीनों दोष संतुलित हो जाएं तो शरीर स्वयं सभी रोगों का उपचार कर लेता है! इसीलिए शरीर शुद्धि (Body Purification) अत्यंत आवश्यक है — रोगों को जड़ से भगाने और निरोग रहने के लिए।
If these three doshas are balanced, the body can heal itself from all diseases! This is why Body Purification is absolutely essential — to uproot diseases and live a disease-free life.
Full Body Purification Service
महर्षि शाण्डिल्य गुरुकुलम् में हम योगिक षट्कर्म के माध्यम से आपके शरीर की संपूर्ण सफाई करते हैं। यह प्रक्रिया शरीर में जमे विषाक्त पदार्थों (Toxins) को बाहर निकालती है, दोषों को संतुलित करती है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है।
At Maharishi Shandilya Gurukulam, we perform complete body purification through Ayurvedic Panchkarma and Yogic Shatkarma. This process removes accumulated toxins from the body, balances the doshas, and strengthens the body's immunity.
Deep Cleansing of Toxins
Balancing Vata-Pitta-Kapha
Boosting Immunity
Peace of Mind & Energy
Learn Self-Care Techniques
Natural & Safe Healing
Shatkarma — Yogic Body Purification
षट्कर्म योग की प्राचीन शुद्धिकरण प्रक्रिया है जो शरीर से गहरे स्तर पर विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालती है। यह छह विशेष क्रियाएं हैं जो शरीर के सभी अंगों को शुद्ध करती हैं और दोषों को संतुलित करती हैं।
Shatkarma are ancient Yogic purification practices that remove toxins from the body at a deep level. These are six special procedures that purify all organs of the body and balance the doshas.
Nasal Cleansing
नाक के माध्यम से सिर और श्वसन मार्ग की सफाई। जल नेति और सूत्र नेति द्वारा साइनस, माइग्रेन और श्वसन समस्याओं का उपचार। दृष्टि में सुधार और मानसिक स्पष्टता।
Digestive Tract Cleansing
पाचन तंत्र की गहन सफाई। वस्त्र धौति, दंड धौति और वमन धौति से पेट, ग्रासनली और पाचन अंगों की शुद्धि। अम्लता, गैस और पेट रोगों में अत्यंत लाभकारी।
Abdominal Massage
उदर की मांसपेशियों का घूर्णन। पाचन अग्नि को तेज करता है, कब्ज दूर करता है और पेट के सभी अंगों की मालिश। चयापचय में सुधार और वजन नियंत्रण।
Colon Cleansing
बड़ी आंत की गहरी सफाई। जल बस्ति से विषाक्त पदार्थों का निष्कासन। वात दोष को संतुलित करता है, कब्ज, बवासीर और पाचन विकारों में प्रभावी।
Concentrated Gazing
एकाग्र दृष्टि से नेत्रों और मन की शुद्धि। ज्योति त्राटक से आंखों की रोशनी बढ़ती है, एकाग्रता में वृद्धि, मानसिक विकारों से मुक्ति और ध्यान में गहनता।
Skull Shining Breath
तेज श्वास-प्रश्वास से फेफड़ों और मस्तिष्क की सफाई। कफ दोष को दूर करता है, श्वसन तंत्र मजबूत बनाता है, रक्त शुद्धि, ऊर्जा वृद्धि और मन को शांत करता है।
Ayurvedic Therapies
हम प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति की विभिन्न थेरेपी प्रदान करते हैं जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करती हैं। प्रत्येक थेरेपी को पारंपरिक विधि से किया जाता है और अनुभवी चिकित्सकों द्वारा संचालित किया जाता है।
Mud Therapy
मिट्टी चिकित्सा प्रकृति की एक अद्भुत देन है। शुद्ध प्राकृतिक मिट्टी में अद्भुत उपचार गुण होते हैं जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं, त्वचा को पोषण देते हैं और शरीर को ठंडक प्रदान करते हैं।
Abhyanga Massage
अभ्यंग आयुर्वेद की पारंपरिक पूर्ण शरीर मालिश है। इसमें गर्म औषधीय तेल से विशेष तकनीक द्वारा पूरे शरीर की मालिश की जाती है। यह वात दोष को संतुलित करने के लिए सर्वोत्तम थेरेपी है।
Traditional Steam Bath
स्वेदन या भाप स्नान आयुर्वेद की प्राचीन परंपरा है। इसमें औषधीय जड़ी-बूटियों से बनी भाप का उपयोग किया जाता है जो शरीर के रोम छिद्रों को खोलती है और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालती है।
Other Special Therapies
Shirodhara
माथे पर गर्म तेल की धारा। मानसिक शांति और तनाव मुक्ति के लिए।
✓ तनाव और चिंता में लाभकारी
✓ नींद की समस्या
✓ सिरदर्द और माइग्रेन
Pizhichil
गर्म औषधीय तेल से पूरे शरीर को नहलाना। राजाओं की थेरेपी।
✓ जोड़ों के रोग
✓ पक्षाघात
✓ तंत्रिका तंत्र की कमजोरी
Patra Potli
औषधीय पत्तियों से बनी पोटली से मालिश। दर्द निवारक थेरेपी।
✓ गठिया और जोड़ों का दर्द
✓ मांसपेशियों में खिंचाव
✓ सूजन कम करना
Nasya Karma
नाक के माध्यम से औषधीय तेल। सिर और गर्दन की सफाई।
✓ साइनस और एलर्जी
✓ माइग्रेन
✓ बालों की समस्या
Netra Tarpana
आंखों के लिए विशेष थेरेपी। घी से आंखों का उपचार।
✓ आंखों की कमजोरी
✓ आंखों में जलन
✓ दृष्टि सुधार
Pada Abhyanga
पैरों की विशेष मालिश। मर्म बिंदुओं पर दबाव।
✓ अनिद्रा
✓ तनाव
✓ पैरों की थकान
Shiro Abhyanga
सिर, गर्दन और कंधों की गहन मालिश। तनाव मुक्ति।
✓ सिरदर्द
✓ बालों का झड़ना
✓ मानसिक तनाव
Kati Basti
कमर पर गर्म तेल की धारा। पीठ दर्द के लिए विशेष।
✓ कमर दर्द
✓ स्लिप डिस्क
✓ साइटिका
Yoga & Meditation
योग और ध्यान केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि शरीर, मन और आत्मा का संपूर्ण विज्ञान है। हम पारंपरिक योग की विभिन्न शैलियों को सिखाते हैं।
Hatha Yoga
शारीरिक मुद्राओं और प्राणायाम का अभ्यास। शरीर को लचीला और मजबूत बनाना।
Pranayama
श्वास नियंत्रण की कला। प्राण शक्ति को बढ़ाना और मन को शांत करना।
Meditation
मन की गहन शांति। आत्म-साक्षात्कार और आंतरिक शांति का अनुभव।
Mantra Yoga
पवित्र ध्वनियों का उच्चारण। मानसिक और आध्यात्मिक विकास।
Our Treatment Process
Initial Consultation
रोगी के स्वास्थ्य इतिहास, वर्तमान समस्याओं और जीवनशैली की विस्तृत जानकारी।
Constitution Assessment
आयुर्वेदिक सिद्धांतों के अनुसार शरीर प्रकृति और दोषों का निर्धारण।
Personalized Treatment Plan
रोगी की विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुसार उपचार योजना तैयार करना।
Treatment Implementation
थेरेपी, औषधि, आहार और योग का संयोजित उपचार।
Regular Monitoring
प्रगति की जांच और आवश्यकतानुसार उपचार में परिवर्तन।
Lifestyle Guidance
दीर्घकालिक स्वास्थ्य के लिए जीवनशैली में परिवर्तन।
Book Your Body Service Now!
हमारे विशेषज्ञों से परामर्श लें और प्राकृतिक उपचार की यात्रा शुरू करें
Consult our experts and begin your journey to natural healing
829-54504-22 981-71965-09 985-33333-52